मुंबई के JNS बिजनेस सेंटर में भीषण आग: बचाव कार्य जारी कई लोग फंसे होने की आशंका

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
by: आफताब शेख (ब्युरो चीफ, मुंबई)


loading


जोगेश्वरी, मुंबई (२३ अक्तूबर २०२५) - आज सुबह मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में स्थित जेएनएस बिजनेस सेंटर (JNS Business Center) नामक एक ऊंची व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब १०:५० बजे के आसपास एस. वी. रोड, बेहरामपाड़ा के पास हुई।

आग का स्तर "लेवल-२" घोषित किया गया है, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) की कई गाड़ियां और जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयंकर है कि इसकी लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहा है।

बचाव अभियान -

  • प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इमारत की ऊपरी ९ से १३ वे मंजिलों पर ३० से ३५ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
  • दमकल विभाग के जवान सीढ़ियों और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रहे हैं।
  • मौके पर पुलिस, १०८ एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी के अधिकारी भी मौजूद हैं और राहत कार्य में सहायता कर रहे हैं।
  • फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


  • आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

    - क्राइम डायरी से ब्यूरो चीफ - आफताब शेख