आदर्श नगर में इफ्तार पार्टी का आयोजन

भाईचारे और एकता का दिया संदेश
by: आफताब अहमद


loading


मुंबई (१३ एप्रिल २०२६) - पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर आदर्श नगर, तारापूर पेट्रोल पंप के सामने युनायटेड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ेदार दिनभर उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद मग़रिब की नमाज़ के समय खजूर, पानी, फल और हल्के व्यंजनों से रोज़ा खोलते हैं, जिसे इफ्तार कहा जाता है। इफ्तार केवल भोजन का कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भावना और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और कार्यकुशल विधायक हारून खान साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर उपशाखा प्रमुख राजू मोरे, युवासेना के उमेश पांचाळ, सचिन तथा शिवसैनिकों के साथ महाविकास आघाड़ी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने मिलकर समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने पूरे समर्पण और दिल से रोज़ेदारों की सेवा की, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

न्यूज़ द्वारा : आफताब शेख़ - ब्यूरो चीफ़, मुंबई